अम्बिकापुर,10 जून 2025 (घटती-घटना)। आदतन बदमाश लल्ला यादव और उसके साथियों ने कार सवार के साथ मारपीट करते हुए कार को जला देने की धमकी दी। लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम गंगोली निवासी रविन्द्र जायसवाल ने पुलिस को बताया है कि वह वर्तमान में त्रिकोण चैक अंबिकापुर में स्थित सिंह इंटरप्राइजेज के यहां किराए के मकान में रहकर एमआर का काम करता है। 8 जून को रात करीब 12 बजे वह अपने साथी माधवेन्द्र त्रिवेदी व अनिकेत तिवारी के साथ कार से नया बस स्टैंड साथी माधवेन्द्र त्रिवेदी के होटल में जरूरी काम से जा रहे थे। करीब 12.30 बजे संजीवन अस्पताल के पास पहुंचे, उसी समय एक्टिवा वाहन में सवार दो व्यक्ति गाली देते हुए गुजरे। जब वे गाड़ी रोककर पूछे कि क्या हो गया, किसको गाली दे रहे हो तो एक्टिवा में सवार दोनों व्यक्ति कुछ नहीं बोले और वहां से चले गए। कुछ आगे जाकर वे ठेला से सामान ले रहे थे, उसी समय दोनों एक्टिवा स्कूटी में सवार उनके पास पहुंचे और अपने अन्य साथियों को भी बुला लिए। इनमें से एक व्यक्ति अपने हाथ में डण्डा रखा था। सभी गाली-गलौज करते हुए तीनों के साथ हाथ-मुक्का व डण्डा से मारपीट करने लगे, जिनमें लल्ला यादव व उसके साथी हनी ऊर्फ अभिनव दुबे, मुकेश यादव सहित अन्य शामिल थे। इनके द्वारा कार को जला देने की धमकी दी गई। जब वे अपने कार से जाने के लिए हुए तो वे कार को लात से मारने लगे। इसके बाद वे माधवेन्द्र त्रिवेदी के होटल के पास आ गए। इलाज कराने के बाद कार सवारों ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी है, जिस पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है और अग्रिम कार्रवाई कर रही है
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur