Breaking News

अम्बिकापुर @ संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के निरीक्षण के दौरान सांसद व जनप्रति निधियों ने दी आवश्यक दिशा-निर्देश

Share


अम्बिकापुर,10 जून 2025 (घटती-घटना)। आज सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, नगर पालिक निगम अंबिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया ने संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के नवीन परिसर, भकुरा का दौरा किया।
निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में स्थित संत गहिरा गुरु जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी अतिथियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तत्पश्चात ऑडिटोरियम, यूटिलिटी भवन, प्रशासनिक भवन, यूटीडी बिल्डिंग,कुलपति व कुलसचिव निवास तथा कर्मचारी आवासों का जायजा लिया गया।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर अधूरे निर्माण कार्यों की जानकारी ली गई। सांसद चिंतामणि महाराज ने परिसर की साफ-सफाई पर गहरी नाराजगी जताई तथा क्षतिग्रस्त सड़क एवं व्यवस्था को अविलंब सुधार कराने का आश्वासन भी दिया।
परिसर में पौधारोपण पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया ने कहा कि प्रकृति हमारी मां के समान है, और एक पौधा भी जब मां के नाम पर लगाया जाता है, तो वह भावनात्मक रूप से हमें प्रकृति से जोड़ता है, विश्वविद्यालय परिसर में किया गया यह पौधारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम है,बल्कि यह एक भावनात्मक समर्पण भी है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति पी. सिंह, कुलसचिव शारदा त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष मनोज कंसारी, मार्कंडेय तिवारी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply