Breaking News

अम्बिकापुर @ सौभाग्य से मिलता है खाकी वर्दी पहनना, जो देश की सुरक्षा में दे रहे योगदान

Share


  • अम्बिकापुर,10 जून 2025 (घटती-घटना)। पुलिस परिवार के सदस्यों एवं पुलिस विभाग की प्रतिभाओं को मंच देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘अन्तर्मन’ का आयोजन शहर की सेवा भावी सेवा किटी समूह एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र चोपड़ा पारा अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल पुलिस अधीक्षक रहे। एसपी ने कहा कि बड़े सौभाग्य का विषय है कि हम सभी देश की सुरक्षा में अपना योगदान दे रहे हैं। मैं गर्व से कहता हूं कि खाकी वर्दी पहने का सौभाग्य मुझे मिला है। सभी खाकी वर्दीधारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का नमन करता हूं। विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने कहा कि सेवा किटी समूह द्वारा आयोजित यह अन्तर्मन कार्यक्रम सराहनीय है। सेवा किटी समूह निरंतर विभिन्न अवसरों पर नि:स्वार्थ सेवा कर रही है। इसके लिए सभी सदस्यों को साधुवाद। कार्यक्रम का सफल संचालन उप निरीक्षक अभय तिवारी द्वारा किया गया। इस दौरान पुलिस परिवार के बच्चों ने आकर्षक नृत्य एवं संगीत प्रस्तुत किया। जिन्हें एसपी ने नगद पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया। सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का सम्मान स्मृति चिन्ह भेंट कर सेवा किटी समूह द्वारा किया गया। साथ ही सेवा किटी समूह के सदस्यों द्वारा प्लास्टिक की थैली की जगह कपड़े की थैली का उपयोग करने दर्शक दीर्घा में थैलियां भी बांटी। इस दौरान इस अवसर पर डाक्टर रश्मित कौर ढिल्लो, संरक्षिका डाक्टर पुष्पा सोनी, सन्तोष पाण्डेय, मंगल पाण्डेय , अजय तिवारी, अनिल कुमार मिश्रा, सन्तोष दास, हेना खान, गौरव पाण्डेय, अश्विनी कुमार सिंह के साथ -साथ सेवा किटी समूह की सदस्य मिलन शर्मा, ज्योति द्विवेदी, पूनम जायसवाल, चयती अग्रवाल, कुंजबाला जायसवाल, अंजना परिहार, सत्या दुबे, लिली बसु राय, संजीता स्वर्णकार, सुनीता दास, स्मिता तिवारी, श्रद्धा खेर पाण्डेय,राज लक्ष्मी पाण्डेय, पूनम दुबे, एवं सरिता भाटिया भी उपस्थित रहीं।

Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply