Breaking News

अम्बिकापुर @ नक्सलियों के आईईडी ब्लॉक में शहीद सुकमा के एएसपी को सरगुुजा पुलिस ने दी श्रद्धांजलि

Share


  • अम्बिकापुर,10 जून 2025 (घटती-घटना)। सुकमा जिले के कोंटा में सोमवार को नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुंजे को सरगुजा पुलिस ने श्रद्धांजलि अर्पित की। देश की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने पर शहीद के वीरता एवं पराक्रम कों याद करते हुए सरगुजा एसपी राजेश अग्रवाल श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि एएसपी आकाश राव गिरपुंजे जैसे जांबाज पुलिस अधिकारियों की शहादत को देश कभी भुला नहीं सकता। वे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए दिया गया उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। इस दौरान 2 मिनट का मौनधारण कर शोक व्यक्त किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों एवं नगर पुलिस अधीक्षक रोहित शाह, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, स्टेनो निरीक्षक (एम) फबियानुस तिर्की, मुख्य लिपिक निरीक्षक (एम) अजय गुहा, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, निरीक्षक अंजू चेलक, उप निरीक्षक (एम) अभय सिंह, रीडर सहायक उप निरीक्षक अमित पाण्डेय उपस्थित रहे।

Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply