Breaking News

अम्बिकापुर @ थाना/चौकी मे जनरल परेड का हुआ आयोजन

Share

अम्बिकापुर,10 जून 2025 (घटती-घटना)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे प्रति मंगलवार एवं शुक्रवार थाना/चौकियो मे जनरल परेड का आयोजन कर पुलिस बल कों अनुशासित रखने एवं पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों के कार्यछमता कों बढ़ाये जाने के दिशा निर्देश दिए गए है, इसी क्रम मे थाना कमलेश्वरपुर, चौकी केदमा, चौकी केरजू मे आज जनरल परेड का आयोजन किया गया।
थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा जनरल परेड के दौरान अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियो/ कर्मचारियों की वेश भूषा चेक किया गया, पुलिस बल कों ड्यूटी एवं परेड के दौरान साफ सुथरी वर्दी पहनने के दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही थाना प्रभारियों द्वारा थाना परिसर मे ही पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों की टोली बनाकर परेड कराया गया, अधिकारियो/ कर्मचारियों कों थाना परिसर की साफ सफाई पर ध्यान देने के दिशा निर्देश दिए गए, तत्पश्चात थाना प्रभारियों द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियो/कर्मचारियों के कर्तव्यों की समीक्षा की गई एवं पुलिस टीम कों आमजनता के हित मे तत्काल अपनी सेवाएं देने के दिशा निर्देश दिए गए।
जनरल परेड के दौरान थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, केदमा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सेतराम गहिर, केरजू चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक राजेश्वर महंत, एवं थाना/चौकी मे पदस्थ अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply