Breaking News

सूरजपुर@9 माह के पुत्र की हत्या व पत्नी पर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Share

सूरजपुर,10 जून 2025 (घटती-घटना)। विगत सोमवार को ग्राम चंदरपुर भटगांव निवासी राजसाय बखला ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09.06.2025 की सुबह 5 बजे इसका भतीजा शिवराम टोप्पो अपनी पत्नी एवं 9 माह के पुत्र को टांगी से प्रहार कर पत्नी के चेहरे में दोनों तरफ तथा पुत्र को गंभीर चोट पहुंचाया था जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय सूरजपुर लाया गया जहां 9 माह के बालक की मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायमी उपरान्त धारा 103(1), 109(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। थाना भटगांव पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए दबिश देकर आरोपी शिवराम टोप्पो पिता स्व. चलितर टोप्पो उम्र 21 वर्ष ग्राम चंदरपुर थाना भटगांव को पकड़ा। पूछताछ पर उसने टांगी से प्रहार कर 9 माह के बालक की हत्या करना एवं पत्नी को प्राणघातक चोट पहुंचाना स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व डीएसपी रितेश चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भटगांव सरफराज फिरदौसी व उनकी टीम सक्रिय रही।
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
-संवाददाता-
बलरामपुर,१० जून 2025 (घटती-घटना)।
जिला कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने जानकारी दी है कि जिले में ऐसे समस्त बालक/बालिका, जिनकी उम्र 05 से 18 वर्ष तक है, जिन्होंने विज्ञान, खेल, कला, संस्कृति, सामाजिक सेवा, साहसिक कार्य, गायन या अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है, उन्हें भारत शासन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जाना है। पुरस्कार हेतु 31 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन माध्यम वेबसाईट अवार्ड्स डॉट जीओव्ही डॉट इन पर आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला बाल संरक्षण अधिकारी मोबाइल नम्बर 98262-78915 पर संपर्क किया जा सकता है।


Share

Check Also

कोरिया@शहीद वीर नारायण सिंह जयंती पर ग्राम चिरमी में विविध आयोजन

Share 150 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह संपन्न -संवाददाता-कोरिया,11 दिसंबर 2025(घटती-घटना)।शहीद …

Leave a Reply