Breaking News

रायपुर,@सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से किसानों की जिंदगी में लौटी खुशियां

Share


32 साल बाद जमीन का मालिकाना हक मिला
रायपुर,08 जून 2025 (ए)। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चम्पारण धाम के 10 किसानों के चेहरों पर आखिरकार 32 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद मुस्कान लौट आई है। सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के प्रभावी हस्तक्षेप से आज इन किसानों को उनके हक की जमीन का मालिकाना हक प्राप्त हो गया है। किसानों ने 32 वर्षों से लंबित पंजीयन और प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल से भेंट कर उनका आभार जताया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, मेरे लिए संतोष और गर्व का विषय है कि चम्पारण जैसे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल से जुड़े किसानों को उनका हक दिला सका। अब ये किसान बिना किसी डर और संशय के अपने भविष्य की योजनाएं बना सकेंगे।मैं चम्पारण के सभी किसानों को उनके धैर्य,संयम और सत्य के साथ डटे रहने के लिए बधाई देता हूं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply