Breaking News

सूरजपुर @ धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से अंतिम छोर तक पहुंचता कल्याण का उजास

Share



सूरजपुर,08 जून 2025 (घटती-घटना)। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा शुरू की गई धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अब जनजातीय समाज के लिए आशा की नई किरण बनकर उभर रही है। यह अभियान न केवल कल्याणकारी योजनाओं का समेकन है, बल्कि यह जमीनी स्तर पर अधिकारों की वास्तविक डिलिवरी सुनिश्चित करने का एक सशक्त माध्यम भी बन रहा है। जिले के कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के नेतृत्व में इस अभियान को प्रभावी बनाने हेतु 15 जून से 30 जून 2025 तक विशेष जागरूकता एवं लाभ संतृप्ति शिविरों का आयोजन जिले के 284 चिन्हांकित जनजातीय बाहुल्य गांवों में किया जाएगा। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदायों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ देना है। इस अभियान का मूल उद्देश्य है कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। धरती आबा अभियान ग्राम स्तर पर सेवा डिलीवरी को मजबूती देता है, जिससे योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक समय पर पहुंच सके। इस शिविर से जनता के बीच जागरूकता बढ़ेगी, अधिकारों तक पहुंच आसान होगी, और धरती आबा अभियान बनेगा आदिवासी विकास की मजबूत आधारशिला। यह अभियान न सिर्फ सरकारी योजनाओं की उपलधता सुनिश्चित करेगा, बल्कि जनजातीय समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगा


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply