Breaking News

प्रतापपुर @ प्रतापपुर बनारस मार्ग में डीजल से भारी टैंकर अनियंत्रित होकर पलटी

Share



प्रतापपुर,08 जून 2025 (घटती-घटना)। प्रतापपुर क्षेत्र अंतर्गत प्रतापपुर बनारस मार्ग के दरहो रा में डीजल से भारी टैंकर अनियंत्रित होकर पलट जाने से जहां सड़क पर टैंकर पलट जाने से डीजल भर भर कर गिरने लगा टैंकर पलटने की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने एवं राहगीरों ने टीन डबा,बाल्टी लौटा गिलाश ,थाली। वा जर्किन में डीजल लूटना प्रारंभ किया जिसमें भारी संख्या में महिला पुरुष बच्चों सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण देखते ही देखते हैं मौके पर डीजल लेने को दौड़ने लगे, तथा आने जाने वाले राहगीरों ने भी जमकर डीजल लेने का लुक उठाया, बताया जा रहा है कि यह डीजल लेकर किसी पेट्रोल टंकी में जा रहा था। टैंकर से भरा हुआ डीजल पलटने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया जहां ग्रामीणों ने डीजल को भर भर के आनंद लिया। वहीं कई ऐसे वाहन थे जो इसका जानकारी मिलते के साथ भारी संख्या में पहुंचे और डीजल लेने का पूरा आनंद लिया प्रतापपुर अंतर्गत बनारस मुख्य मार्ग के ग्राम पंचायत दरहोरा के टर्निंग के पास डीजल से भारी टैंकर अपने गंतव्य तक लेकर जा रही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर टर्निंग के पास ड्राइवर द्वारा स्पीड में काबू न करने के कारण सड़क किनारे गाड़ी पलट गया जिससे टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया और तेल बहने लगा जिससे स्थानीय ग्रामीण में तेल लेने होड़ मच गया सुरक्षा को ताक में रखकर ग्रामीणों ने तेल ले ले जाने का लगा रहा था था स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा मौके पर पहुंचे लोगों को पलटे टैंकर से दूरी बनाने कोकहा मगर कोई भी ग्रामीण मानने को तैयार नहीं था। इतना अफरा-तफरी और जबरदस्त माहौल देखा गया ऐसा लग रहा था कि लोग टैंकर पलटने का इंतजार करते हैं यह सनसनीखेज घटना होने के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल होने लगा सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के साथ बहुत से लोग मौके पर पहुंचकर डीजल लुटने पहुंचे जब तक से की टैंक में डीजल था।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply