सूरजपुर,08 जून 2025 (घटती-घटना)। सूरजपुर सूरजपुर रिंग रोड नमदगिरी स्थित श्री शिव परशुराम धाम का द्वितीय वार्षिक महोत्सव रविवार आठ मई को विविध आयोजनों के बीच धूमधाम के साथ संपन्न हुआ इसके लिए पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों और विद्युत झालरों से सजाया गया था।कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिदिवस होने वाले दैनिक पूजन आरती के तत्काल बाद शिव जी का अभिषेक,पूजन,हवन के साथ सुंदरकांड का सस्वर पाठ पश्चात आरती की गई।दोपहर में प्रसाद वितरण के बाद संध्या में महिला मंडली के द्वारा भजन संध्या का आयोजन संपन्न हुआ।आयोजन में जिले भर से बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता दर्ज कराई। ज्ञात हो कि दो वर्ष पूर्व सूरजपुर रिंग रोड नमदगिरी में विप्र समाज के द्वारा श्री परशुराम धाम की स्थापना की गई थी।इस वर्ष स्थापना का द्वितीय वर्षगांठ महोत्सव था।आयोजन में वरिष्ठ जनों के अगुआई में विप्र समाज सूरजपुर के जिला अध्यक्ष मनोज अवस्थी और उनकी पूरी टीम सक्रिय रह द्वितीय वर्षगांठ महोत्सव को सफल बनाया।
आदिवासी विधायक ने भाजपा नेत्री के खिलाफ एफ. आई.आर दर्ज करने पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र
कोरबा,08 जून 2025 (घटती-घटना)।
कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र मे बीते दिन एक भाजपा नेत्री ने आदिवासी ग्रामीण कृषक के साथ मारपिट के साथ साथ अभद्रता की थी, जिसे किसी व्यक्ति ने कैमरे मे कैद करते हुए वायरल कर दिया था। जिसमे साफ साफ देखा जा रहा है के भाजपा नेत्री ज्योति महंत द्वारा ग्रामीण कृषक बलवान सिंह कँवर के साथ अभद्रता करते हुए उसके साथ मारपीट की जा रही है एवं उसके साथ अन्य मौजूद लोग खड़े होकर तमाशा देख रहे है। इस पुरे मामले की जानकारी जब विधायक श्री फूलसिंह राठिया को लगी तो वे इस वाक्या से आहत होते हुए उन्होंने फ़ौरन जिले के पुलिस कप्तान को पत्र लिखकर उक्त नेत्री पर एफ.आई.आर दर्ज करने की मांग की है,साथ ही उन्होंने पत्र मे प्रदेश सरकार को भी आड़े हाथो लिया है,के जब से प्रदेश मे भाजपा की सरकार आई है,तब से कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है,जिसका नतीजा यह के भाजपा नेत्री द्वारा गरीब आदिवासी किसान को पीटा जा रहा है और किसी प्रकार की कानूनी कार्यवाही नही हुई ।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur