Breaking News

अंबिकापुर @ कीटनाशक सेवन करने के 8 दिन बाद मौत

Share


  • अंबिकापुर,08 जून 2025 (घटती-घटना)। ग्राम करौंधी निवासी एक युवक ने अज्ञात कारण से नशे में 30 मई को कीटनाशक सेवन कर लिया था। उदयपुर अस्पताल से रेफर करने के बाद उसका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार धर्मेन्द्र सिदार पिता रामदेव उम्र 30 वर्ष उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करौंधी का रहने वाला था। वह नशे की हालत में अज्ञात कारण से 30 मई को कीटनाशक सेवन कर लिया था। परिजन उसे इलाज के लिए उदयपुर अस्पताल में भर्ती कराए थे। यहां डॉक्टर ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।

Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply