Breaking News

अंबिकापुर @ कुत्ता के काटने सेयुवक की मौत,जड़ी-बूटीसे करा रहा था इलाज

Share

  • अंबिकापुर,08 जून 2025 (घटती-घटना)।
    बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसागुड़ी निवासी अविनाश लकड़ा 27 वर्ष 14 मार्च को बाजार गया था। वहां से शाम को घर लौटने के दौरान एक आवारा कुत्ता से उसे काट लिया। इससे वह घायल हो गया था। कुो ने उसी दिन गांव के 2-3 लोगों को और काटा था। घर पर ही जड़ी-बूटी से उसका इलाज किया जा रहा था। ढाई महीने तक तो कुत्ता के काटने का उसे फर्क नहीं पड़ा,लेकिन 2 दिन पूर्व उसकी तबीयत अचानक बिगडऩे लगी। यह देख परिजनों द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे,लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था। इसी बीच रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवक के शरीर में रेबीज फैल गया था,इससे उसकी मौत हो गई। यदि कुो के काटने के तत्काल बाद उसने सही इलाज कराया होता तो उसकी जान बच सकती थी।

Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply