Breaking News

रायपुर @ शिक्षक और पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर नहीं होंगेःश्याम बिहारी जायसवाल

Share


रायपुर,06 जून 2025(ए)। छत्तीसगढ़ सरकार की नई स्थानांतरण नीति को लेकर कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अहम जानकारी साझा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस नीति के तहत शिक्षकों और पुलिस विभाग के कर्मचारियों के ट्रांसफर का कोई प्रावधान नहीं है। मंत्री जायसवाल ने कहा, युक्तियुक्तकरण के चलते शिक्षकों का तबादला नहीं किया जाएगा। वहीं, पुलिस विभाग में ट्रांसफर नीति पर कोई प्रतिबंध नहीं है क्योंकि वहां नियमित रूप से स्थानांतरण होते रहते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि निगम, मंडल और बोर्डों में हाल ही में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, इसलिए इन विभागों में भी कर्मचारियों के तबादले अभी नहीं किए जाएंगे।
नीति व्यापक अध्ययन के बाद बनी है
मंत्री जायसवाल ने बताया कि तबादला नीति को विस्तृत अध्ययन के बाद तैयार किया गया है। इसमें यह देखा गया है कि किन विभागों को नीति में शामिल किया जाना उचित होगा। शिक्षा विभाग को इससे बाहर रखा गया है। सरकार उन ही कर्मचारियों का ट्रांसफर करेगी जिनकी आवश्यकता कहीं और है, और जिनके आवेदन पात्रता के आधार पर उपयुक्त पाए जाएंगे। राज्य में कोरोना संक्रमण को लेकर भी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में कोविड की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जो मामले सामने आ रहे हैं,उनमें किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है। इलाज पूरी तरह कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया जा रहा है, इसलिए लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
मेकाहारा अस्पताल विवाद पर संज्ञान
मेकाहारा अस्पताल में पर्ची कटवाने को लेकर बार-बार हो रहे विवादों के सवाल पर मंत्री जायसवाल ने कहा, हमें मीडिया के जरिए पार्किंग और पर्ची विवाद की जानकारी मिली है। पार्किंग का ठेका नियमों के तहत ऑनलाइन टेंडर के जरिए दिया जाता है। अगर किसी स्तर पर गड़बड़ी या असुविधा सामने आती है,तो निश्चित रूप से जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य के टेंडर में शर्तें और सख्त की जाएंगी ताकि मरीजों और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।


Share

Check Also

जनकपुर/केल्हारी@ केल्हारी नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

Share , गुलाब कमरों के स्वागत में उमड़ा जनसैलाबहजारों खेल प्रेमियों की मौजूदगी में हुआ …

Leave a Reply