Breaking News

रायपुर,@छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में कारोबारी पप्पू बंसल ईओडब्ल्यू की हिरासत में…

Share


रायपुर,05 जून 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच तेज हो गई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा ने इस घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दुर्ग-भिलाई के शराब कारोबारी पप्पू बंसल को हिरासत में लिया है। ईओडब्ल्यू की टीम उससे पूछताछ कर रही है।
विजय भाटिया 6 जून तक रिमांड पर
इस मामले में एक और बड़ा नाम कारोबारी विजय भाटिया भी सामने आया है, जो 6 जून तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर है। जांच एजेंसी की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि विजय भाटिया ने विदेशी कंपनियों से शराब की आपूर्ति कर करीब 15 करोड़ रुपए का कमीशन कमाया, जिसे उसने प्रॉपर्टी में निवेश किया। इस पूरे लेन-देन की जांच जारी है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply