Breaking News

अंबिकापुर,@विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान की हुई शुरुआत

Share


अंबिकापुर,05 जून 2025 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान की शुरुआत हुई। अभियान के तहत जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अम्बिकापुर के ख़लीबा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया, अम्बिकापुर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री सतीश यादव, जनपद पंचायत सभापति श्री विजय व्यापारी,कलेक्टर श्री विलास भोसकर,डीएफओ श्री अभिषेक जोगावत,जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल,स्थानीय जनप्रतिनिधियों,अधिकारी- कर्मचारियों सहित आमजनों ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर आम, अमरूद, काजू, कटहल जैसे छायादार फलदार पौधों का रोपण किया गया।
अमृत सरोवरों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने भी अपने घरों में लगाए पौधे-विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले के सभी अमृत सरोवरों में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने एक पेड़ मां के नाम पौधे लगाए। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने भी अपने-अपने घरों में लगाए।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply