बास्केटबॉल लीग गांधी स्टेडियम में आयोजित
अंबिकापुर,05 जून 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ द्वारा सरगुजा जिला में बास्केटबॉल लीग का प्रतियोगिता मे आज चौथे दिन भी अधिक टीम होने के कारण लीग मैच जारी है लीग मैच के आधार पर हर आयु ग्रुप में सर्वाधिक अंक पाने वाली टीम इसमें विजेता रहेगी।
चौथे दिन के मुकाबले में सुबह शहर के समाजसेवी व खेलप्रेमी कैलाश मिश्रा ने खिलाडि़यों से मिलकर उनका उत्साह वर्धन किया। एवं संध्याकाल में हिमांशु जायसवाल, कृष्ण उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि बास्केटबॉल खिलाडि़यों में काफी जोश और उमंग देखने को मिला रहा है। इस प्रतियोगिता से आने वाले समय में होने वाले शालेय कीड़ा प्रतियोगिता में काफी लाभ मिलेगा। जिससे सरगुजा बास्केटबॉल टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकेगा। संघ की ओर से जल्द ही संभाग स्तरीय व 3ग्3 मैच का भी आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक के रूप में रजत सिंह,कृष्णकांत, आकाश गुप्ता,प्रिया जायसवाल, खुशबू गुप्ता,स्नेहा अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur