Breaking News

अंबिकापुर @ जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

Share


  • अंबिकापुर, 05 जून 2025 (घटती-घटना)। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में गांधी स्टेडियम में आयोजित 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2025-26 का समापन भव्य समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। शिविर में जिले के लगभग 600 बालक-बालिकाओं को 10 विभिन्न खेल विधाओं में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों और वरिष्ठ खिलाडि़यों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
    प्रशिक्षण शिविर में फुटबॉल, व्हालीबॉल,बास्केटबॉल,ताई मण्डो,शतरंज,टेबल टेनिस, एथलेटिक्स,मलखंभ,योगा एवं बैडमिंटन जैसे खेलों को शामिल किया गया था। प्रतिभागियों को खेल विभाग द्वारा प्रतिदिन प्रातः पौष्टिक आहार एवं आवश्यक खेल सामग्री उपलध कराई गई। शिविर के प्रत्येक रविवार को विशेष गतिविधियों जैसे तिरंगा दौड़,क्रॉस कंट्री दौड़ एवं साइकिल रेस का आयोजन कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई गई।
    समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम अम्बिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सरगुजा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह,नगर निगम सभापति श्री हरविन्दर सिंह टिन्नी एवं पार्षद श्री दीपक सिंह तोमर उपस्थित रहे। मलखंभ के खिलाडि़यों द्वारा प्रस्तुत शानदार प्रदर्शन ने समारोह में उपस्थित सभी खेल प्रेमियों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
    अपने उद्बोधन में महापौर श्रीमती भगत ने खेलों को बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार बताते हुए कहा कि आज का युवा वर्ग मोबाइल और टीवी की लत में फंसा है, जिससे उसका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को खेलों के प्रति प्रेरित करें और खेल को करियर विकल्प के रूप में अपनाने हेतु प्रोत्साहित करें।
    समारोह में खिलाडि़यों को प्रमाण पत्र और प्रशिक्षकों को ट्रैकसूट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का विस्तृत प्रतिवेदन सहायक संचालक श्री राम कुमार सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम संचालन श्री राकेश मिश्रा एवं श्रीमती सुनीता दास ने किया।
    इस अवसर पर विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी-श्री राजेन्द्र सिंह राणा (शतरंज),श्री कमलेश सिंह (मल्लखंभ),श्री प्रमोद कुमार यादव (योगा),श्री अनमोल बारी (टेबल टेनिस),श्री अम्बुलन संगा (फुटबॉल),श्री हेमंत सिंह (व्हालीबॉल),मो. तौकीर खान (बैडमिंटन),श्री राजेश प्रताप सिंह (बास्केटबॉल),श्री गन्नू खत्री,श्री राधेश्याम मानिकपुरी,श्री अमन गुप्ता (ताईमण्डो),श्रीमती हर्ष सिंह,श्री देवनाथ राम एक्का,श्री अमर प्रसाद सिंह व संदीप देवांगन (एथलेटिक्स) सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply