Breaking News

अंबिकापुर @ कीटनाशक सेवन करयुवक ने दी जान

Share


  • अंबिकापुर, 05 जून 2025 (घटती-घटना)। अज्ञात कारण से एक युवक कीटनाशक सेवन कर लिया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
    जानकारी के अनुसार रमेश कुमार यादव पिता स्व. शंकर यादव 35 वर्ष कोरिया जिला के चरचा थाना अंतर्गत ग्राम आमगांव का रहने वाला था। वह शराब पीने का आदि था। 3 जून की रात को लगभग 8 बजे गांव के रामगोपाल ने भाई को फोन कर बताया कि रमेश उसके घर के पास एक गिलास में कीटनाशक का सेवन करने के बाद गिलास यहीं फेंककर जा रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो गिलास और कीटनाशक का रेपर पड़ा था। खोजबीन करते वे गांव के पुलिया के पास गए तो यहां रमेश सोया था। पूछताछ करने पर वह अपनी मर्जी से कीटनाशक का सेवन करना बताया। स्वजन उसे बैकुंठपुर अस्पताल ले गए,यहां से रिफर करने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराए थे,यहां इलाज के दौरान 4 जून को वह दम तोड़ दिया।

Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सर्प दंश से महिला की मौत

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,09 जून 2026 (घटती-घटना)। सर्पदंश से पीडि़त महिला की अंबिकापुर लाते तक मौत हो …

Leave a Reply