Breaking News

मैनपाट@ मैनपाट के टाइगर प्वाइंट के पास पहुंचा 9 हाथियों का दल,लोगों में हडकंप

Share


  • मैनपाट,05 जून 2025 (घटती-घटना)। मैनपाट में पिछले कई दिनों से 9 हाथियों का दल अलग-अलग इलाकों में विचरण कर रहा है। रिहायसी इलाकों में हाथियों के विचरण करने से लोगों में हडकंप है। हाथियों का दल पर्यटक स्थल मैनपाट के टाइगर प्वाइंट के पास पहुंच गया है। पिछले एक सप्ताह से 9 हाथियों का दल मैनपाट इलाकों में विचरण कर रहा है। बताया जा राहा है कि यह हाथी रायगढ़ सीमा से प्रवेश किया है। बुधवार की शाम हाथियों का दल मैनपाट के पर्यटन स्थल टाइगर प्वाइंट के पास पहुंच गया। हाथियों को देखकर लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अमले को दी। वन विभाग का अमला लगातार हाथियों की निगरानी में जुटा हुआ है। वन विभाग ने हाथियों की मौजूदगी के कारण लोगों को टाइगर प्वाइंट के पास जाने से रोक दिया था। हालांकि वन विभाग ने लोगों को हाथियों से सतर्क रहने की हिदायत दी है। बुधवार की रात से लेकर गुरुवार की सुबह तक हाथियों का दल मैनपाट के टाइगर प्वाइंट के पास डटा रहा। टाइगर प्वाइंट की ओर जाने वाले पर्यटकों व राहगिरों को वन विभाग ने रोक दिया। जब हाथियों का दल जंगल की ओर रूक किया तो इसके बाद लोगों को आने जाने दिया गया। वन विभाग की टीम हाथियों पर निगरानी बनाए हुए है। वहीं स्थानीय लोगों व पर्यटकों को हाथी से दूरी बनाए रखने की अपील की है

Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सर्प दंश से महिला की मौत

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,09 जून 2026 (घटती-घटना)। सर्पदंश से पीडि़त महिला की अंबिकापुर लाते तक मौत हो …

Leave a Reply