बलरामपुर,04 जून 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले विजय नगर चौकी से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता का घटना के कुछ ही दिन पूर्व विवाह हुआ था. शादी के चार दिन बाद बहुराता में अपने मायके आई थी. उसी दौरान पीडि़ता का आरोपी हैदर अली से जान पहचान हुआ था, दिनांक 31.01.25 को पीडि़ता के परिजन कही बाहर हुए थे पीडि़ता घर में अकेली थी. जिसका फायदा उठाकर आरोपी द्वारा पीडि़ता के घर में घुसकर उसके साथ जबरन बलात्कार किया गया, उक्त घटना की जानकारी पीडि़ता के ससुराल वालो को होने पर उन्होंने पीडि़ता से रिश्ता तोड़ लिया जिसके बाद आरोपी पीडि़ता को शादी का आश्वासन देकर काम करने चेन्नई भाग गया, आरोपी हैदर अली के इस कुकृत्य से पीडि़ता 05 माह की गर्भवती हो गई , जिसकी जानकारी पीडि़ता के परिजनों को मिलने पर उनके द्वारा हैदर अली को शादी करने के लिए कहने पर उसने शादी करने से इनकार कर दिया, बहुत समझाने पर भी आरोपी शादी करने को तैयार नहीं है । पीडि़ता की रिपोर्ट पर थाना रामानुजगंज में धारा 64(1), 332 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में चंद घंटों के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur