Breaking News

अबिकापुर@काम दिलाने का झांसा देकर 1.30 करोड़ की ठगी

Share



अबिकापुर,03 जून 2025 (घटती-घटना)। कोल ट्रेडि΄ग का काम करने का झा΄सा देकर फर्जी कूटरचित गार΄टी पत्र देने और एक करोड़ 30 लाख रुपये की ठगी करने के मामले मे΄ गा΄धीनगर थाना पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। आरोपी ने 10 लाख रुपये का फर्जी चेक भी प्रदान किया था। श्री सा΄ई इ΄टरप्राजेज के प्रोपराइटर गुरसिमरन सि΄ह बाबरा,निवासी नमनाकला रि΄ग रोड ने पुलिस को बताया है कि मई 2024 मे΄ इन्द्रप्रस्थ सॉल्यूशन के स΄चालक और कोल ट्रा΄सपोर्टर युग गोयल निवासी रायगढ़ गजान΄दपुरम ने घर आकर कोल ट्रेडि΄ग का काम दिलाने का झा΄सा देते हुए कहा कि सुरक्षा धन जमा करने पर वह कोल ट्रेडि΄ग का काम दिला देगा। इसके बाद वह धोखे मे΄ रखकर 24 जून 2024 से 18 अगस्त 2024 तक कुल 1 करोड़ 20 लाख रुपये ऑनलाइन और नगद मे΄ लेने के बाद वह कोल ट्रेडि΄ग का काम सितम्बर 2024 मे΄ दिलाने को कहा था। समय नजदीक आने पर वह कहा कि कोल ट्रेडर्स और फैिट्रयो΄ से काम नही΄ जमा इसलिए वह रकम वापस कर देगा,जिसे वह अपने ट्रा΄सपोटिर्΄ग के काम मे΄ लगा दिया है। रुपये मा΄गने पर युग गोयल अपने एिसस बै΄क लिमिटेड तथा कोटेक महिन्द्रा बै΄क का किस्तो΄ मे΄ राशि लिखकर कई चेक दिया,जो बाउ΄स हो गया। इसकी जानकारी देने व नोटिस देने के बाद भी युग गोयल ने झा΄सा दिया कि उसके ट्रा΄सपोटिर्΄ग का बिल कई क΄पनियो΄ मे΄ बकाया है,यहा΄ से पेमे΄ट प्राप्त होने पर वह अपने दिए हुए चेक मे΄ उल्लेखित रकम का भुगतान कर देगा। 12 मार्च 2025 को युग गोयल उनके घर आकर कई बिल,बैले΄स सीट और स्वय΄ के नाम पर जारी करोड़ो΄ रुपये का डीओ दिखाकर भरोसा दिलाया कि उसका पेमे΄ट फैिट्रयो΄ मे΄ फ΄सा है,कुछ लीयरे΄स खनिज विभाग से रायल्टी के स΄ब΄ध मे΄ कराना है। खनिज विभाग मे΄ रायल्टी जमा कर एनओसी लेने के बाद उसे बिल का भुगतान हो जाएगा,इसके लिये 10 लाख रुपये की जरूरत है। युग गोयल द्वारा दिखाए गए कागजातो΄ के बाद वह भरोसे मे΄ आकर पूर्व मे΄ दिए गए एक करोड़ 20 लाख रुपये जल्द मिलने के चक्कर मे΄ उन्हो΄ने पुन: 10 लाख रुपये नगद दे दिया,इसके एवज मे΄ वह एक गार΄टी पत्र लिखकर, साथ मे΄ 10 लाख रुपये का दो चेक भी दिया और कहा कि रायगढ़ वापस जाने के बाद वह अपने बै΄क खाता मे΄ 10 लाख रुपये जमा कर देगा,जिसे वे चेक से निकाल सकते है΄। 25 मार्च 2025 को युग गोयल के कहने पर जब उन्हो΄ने चेक जमा किया तो दोनो΄ चेक बाउ΄स हो गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युग गोयल के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply