Breaking News

अबिकापुर@सूने मकान से नकदी,जेवरात की चोरी

Share



अबिकापुर,0३ जून 2025 (घटती-घटना)। सूने मकान का कुण्डी निकालकर घुसे चोरो΄ ने 10 हजार रुपये नकद सहित करीब 60 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट गा΄धीनगर थाना मे΄ दर्ज कराई गई है, जिस पर पुलिस मामले की अग्रिम जा΄च कर रही है। नमनाकला पावर हाउस के पास रहने वाले राजेश चैबे ने पुलिस को बताया है कि 14 मई को वे सपरिवार अपने मूल निवास स्थान गढ़वा गए थे। एक जून को शाम करीब 4 बजे घर वापस लौटे और सामने के दरवाजा का ताला खोलकर अ΄दर प्रवेश किए तो घर के पीछे स्थित ताला ब΄द दरवाजा के कुण्डी को निकालकर चोर पूरे घर को ख΄गाल डाले थे। सामानो΄ का मिलान करने पर पता चला कि चोर घर से 10 हजार रुपये नकद के अलावा 5 नग साड़ी,5 सूट,3 लह΄गा, 3 कुकर,1 आयरन,2 हाथ घड़ी,50 किलो चावल,20 किलो दाल, 25 किलो गेहू΄,1 कप सेट, 1 इ΄डशन,1 मिसर,3 जि΄स,1 हीटर, 4 नग सोने का नाक का कील, पायल, बिछिया,1 सोने का कान का बाली,2 कड़ाही,4 मोबाइल सेट,भरा हुआ गैस सिलि΄डर ले गए है΄। रिपोर्ट पर पुलिस चोरो΄ के तलाश मे΄ लगी है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply