Breaking News

रायपुर@ कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर बढ़ा विवाद

Share

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने गडकरी से की मुलाकात
रायपुर,02 जून 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ के कुम्हारी टोल प्लाजा में जारी अवैध वसूली का मामला अब गर्मा गया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय इस मुद्दे को लेकर लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और राज्य के 10 भाजपा सांसदों को पत्र लिखकर टोल प्लाजा को बंद कराने की मांग की थी। इसके बाद उन्होंने इस अवैध वसूली के विरोध में जोरदार प्रदर्शन भी किया।रविवार को विकास उपाध्याय ने नागपुर पहुंचकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री को बताया कि कुम्हारी टोल प्लाजा का टेंडर खत्म हो चुका है, बावजूद इसके वहां अवैध रूप से वसूली की जा रही है। उन्होंने गडकरी को एक ज्ञापन भी सौंपा।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply