Breaking News

मनोरंजन @ निकिता रॉय की नई रिलीज डेट घोषित

Share


सोनाक्षी सिन्हा की बहुप्रतीक्षित थ्रिलर फिल्म निकिता रॉय की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। इस खुशखबरी को खुद सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान किया है। सोनाक्षी ने फिल्म के पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा,अपने कैलेंडर पर निशान लगा लें! हमारी रोमांचक थ्रिलर निकिता रॉय की अब नई रिलीज डेट आ गई है! 27 जून 2025 को बड़े पर्दे पर रहस्य का पर्दाफाश होते देखें!अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म है। सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। पहले यह फिल्म 30 मई,2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सोनाक्षी के अलावा परेश रावल,सुहैल नय्यर और अर्जुन कपूर नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण निकी भगनानी,विक्की भगनानी और अंकुर टकरानी कर रहे हैं। निकिता रॉय के अलावा सोनाक्षी फिल्म जटाधारा के साथ टॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। वेंकट कल्याण के निर्देशन में बनी इस ड्रामा सुपरनैचुरल फैंटेसी थ्रिलर में सुधीर बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। सुधीर और सोनाक्षी के अलावा फिल्म में शिल्पा शिरोडकर,रेन अंजलि और दिव्या विज भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।


Share

Check Also

इश्क के रिलीज को 28 सालःअजय देवगन ने किया मजेदार पोस्ट

Share जैसे हुआ अच्छा ही हुआ, काजोल ने कॉमेट कर पूछा- हमारे कुत्ते कहां हैं?अजय …

Leave a Reply