Breaking News

रायपुर@ आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Share

रायपुर को मिला नया मुख्य आयकर आयुक्त
रायपुर,31 मई 2025 (ए)।
आयकर विभाग में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी नवीन आदेश के तहत देशभर के कई वरिष्ठ आईआरएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस परिवर्तन के अंतर्गत छह प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त और मुख्य आयकर आयुक्तों का स्थानांतरण किया गया है। यह आदेश 1 जून 2025 से प्रभावी होंगे और अगले आदेश तक लागू रहेंगे।
इस फेरबदल के तहत रायपुर को नया मुख्य आयकर आयुक्त मिलने जा रहा है। वर्तमान में भोपाल में पदस्थ आईआरएस अधिकारी नव रतन सोनी, जो मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त हैं,अब रायपुर में मुख्य आयकर आयुक्त का पदभार संभालेंगे। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कर प्रशासन को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply