Breaking News

अंबिकापुर,@सुशासन तिहारःबगदर्री और खम्हरिया में लागा समाधान शिविर,निराकृत आवेदनों की हितग्राहियों को दी गई जानकारी

Share



अंबिकापुर,30 मई 2025 (घटती-घटना)।
अब गांव में आम पेड़ के नीचे लोगों की समस्या का निराकरण सुनिश्चित हो रहा है। निराकृत आवेदनों की जानकारी सीधे संवाद कर हितग्राहियों को दी जा रही है। सुशासन तिहार अंतर्गत आज उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खम्हरिया और लखनपुर के बगदर्री में सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन हुआ। इन शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित दर्ज कराई।
समाधान शिविर में अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल कलेक्टर श्री विलास भोसकर, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधा रवि,उदयपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष श्री सिद्धार्थ सिंह,जनपद सदस्य श्री संतोष गुप्ता, श्रीमती रेवती यादव और श्रीमती शकुंतला सिंह उपस्थित रहे। विधायक श्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार युवा, जवान, किसान, बुजुर्ग और महिलाओं के हित सम्मान करती है। विष्णु के सुशासन में प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों को शत-प्रतिशत पक्का मकान बनेगा, वहीं महिलाओं को महतारी वंदन योजना से आर्थिक सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार खुशियों की सौगात लेकर आया है अब आपके गांव में ही हर समस्या का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने हितग्राहियों से संवाद करते हुए शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply