Breaking News

बलरामपुर@100 बिस्तरीय अस्पताल रामानुजगंज में बधिरता जांच शिविर का किया गया आयोजन

Share


बलरामपुर,30 मई 2025 (घटती-घटना)। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिले में बधिरता रोकथाम, नियंत्रण के दिशा में कार्य किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत सिंह ने बताया है कि जिले के समस्त विकासखण्डों में बधिरता रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तर पर टीम द्वारा शिविर का आयोजन कर लोगों को लाभ भी प्रदान किया जा रहा है। जिला अधिकारी एवं राष्ट्रीय बधिरता निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. जगदीश चन्द्र मेश्राम के नेतृत्व में 100 बिस्तरीय अस्पताल रामानुजगंज में बधिरता रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 56 मरीजों का जांच एवं उपचार किया गया। जिसमें से 10 मरीजों को उच्च जांच के लिए जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर किया गया। शिविर का उद्देश्य जिले में बधिरता एवं श्रवण हानि को रोकना और इसके प्रभाव को कम करना है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply