Breaking News

अम्बिकापुर@छत्तीसगढ़ सेल्स प्रोमोशन एम्पलॉइज यूनियन का प्रथम राज्य सम्मेलन

Share


अम्बिकापुर,30 मई 2025 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ सेल्स प्रोमोशन एम्पलॉइज यूनियन (ष्टत्रस्क्कश्व) का प्रथम राज्य सम्मेलन 21 & 22 जून 2025 को होटल माखन विहार,अम्बिकापुर में होने जा रहा है, उक्त सम्मेलन की तैयारी के लिए होटल माखन विहार में स्वागत समिति की बैठक सम्पन्न हुआ है । बैठक में डॉ. अजय तिर्की, पूर्व महापौर,नगरनिगम अम्बिकापुर को स्वागत समिति का अध्यक्ष, सर्वसम्मति से चुना गया। बैठक में डॉ. अंजू गोयल (अध्यक्ष,इंडियन मेडिकलएसोसिएशन,अम्बिकापुर)
डॉ. अनूप नैनान (अध्यक्ष, इंडियन डेंटल एसोसिएशन, अम्बिकापुर) और श्री नवीन अग्रवाल (अध्यक्ष,सरगुजा औषधि विक्रेता संघ) को संरक्षण बनाया गया। स्वगत समिति के उपाध्यक्ष कॉ. प्रवीण कुमार सिंह (अध्यक्ष, ष्टत्रस्क्कश्व,अम्बिकापुर इकाई) होंगे। कॉ. रघुनाथ प्रधान,(सचिव, ष्टत्रस्क्कश्व,अम्बिकापुर) आयोजन समिति के सचिव और कॉ. पंकज कुमार सिंह (कोषाध्यक्ष,ष्टत्रस्क्कश्व अम्बिकापुर) आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष होंगे।
बैठक में उपस्थित गणमान्य पदाधिकारियों के समक्ष राज्य सम्मेलन की रूपरेखा कॉ. प्रकाश नारायण सिंह (राज्य उपमहासचिव, ष्टत्रस्क्कश्व) ने रखी।
बैठक में राज्य सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी के सहयोग से निर्णय लिया गया।
स्वागत समिति की बैठक में डॉ. अभय प्रजापति (सचिव,इंडियन डेंटल एसो सिएशन,अम्बिकापुर),कॉ. अनंत सिन्हा (राज्य उपाध्यक्ष, पेंशननर्स कल्याण संघ),कॉ.चंद्र प्रकाश शुक्ला (जिला सचिव, छाीसगढ़ किसान सभा),कॉ. विवेकानंद पाण्डेय (इकाई अध्यक्ष, शहडोल डिवीज़न इन्शुरन्स एम्प्लॉइज यूनियन,अम्बिकापुर, कॉ…विमल शर्मा,उपाध्यक्ष,कॉ. अजय कुमार विवेक,सह सचिव, कॉ…धर्मेंद्र कुमार, सह सचिव,कॉ. मनोज द्विवेदी, कार्यकारिणी सदस्य ष्टत्रस्क्कश्व अम्बिकापुर इकाई की उपस्थिति में स्वागत हुआ।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply