Breaking News

राजपुर@2 बाइक में आमने-सामने भिड़ंत,3 युवकों की मौत

Share


  • राजपुर,30 मई 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के बरियों चौकी अंतर्गत सिधमा-कल्याणपुर मार्ग पर ग्राम ककना के पास गुरुवार की रात 2 बाइक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि 1 किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर से रायपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। ग्राम मदनेश्वरपुर निवासी तुलसी अगरिया पिता रसिया 32 वर्ष व कृष्णा खलखो पिता राजेश खलखो 17 वर्ष बाइक पर सवार होकर गुरुवार की रात करीब 10 बजे ग्राम ककना से घर की ओर जा रहे थे। इसी बीच सिधमा-कल्याणपुर मार्ग पर उनकी सूरजपुर जिले के रेवटी चौकी अंतर्गत ग्राम भेडिय़ा निवासी बाइक सवार लाला बाबू पिता शिवभजन 30 वर्ष व ग्राम सिधमा निवासी आनंद भुइयां पिता सालिम 19 वर्ष से आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक की रफ्तार काफी देर तेज थी। तेज टक्कर से तुलसी अगरिया व आनंद भुइयां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लाला बाबू व कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बरियों पुलिस द्वारा दोनों घायलों को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दोनों घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया जा रहा था, इसी बीच लाला बाबू ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि कृष्णा का इलाज शुरु किया गया। शुक्रवार की दोपहर कृष्णा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। इधर पीएम पश्चात तीनों मृतकों का शव उनके परिजन को सौंप दिया गया।

Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply