Breaking News

अंबिकापुर,@जमीन विवाद को लेकर मारपीट,रिपोर्ट दर्ज

Share


  • अंबिकापुर,29 मई 2025 (घटती-घटना)। जमीन संबंधी विवाद को लेकर लाठी-डंडा और फाइटर से हमला करके मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 4 लोगों के विरूद्ध नामजद केस दर्ज कर लिया है।
    केदारपुर मिशन चैक निवासी मनीष सोनी ने पुलिस को बताया है कि 28 मई को रात करीब 11.30 बजे वह अपने साथी प्रतीक दिक्षित, अभिषेक दुबे, दीपेश पटेल के साथ प्रतापपुर नाका के पास रूचिवन होटल से खाना कर नाइट चैक के पास स्थित कार वाशिंग सेंटर के पास खड़ी कार को लेने गया था। यहां पर पहले से अभिषेक माथुर,निलेश जायसवाल,शुभम जायसवाल, मुकेश माथुर सहित अन्य खड़े थे, जिनके साथ उसका पुराना जमीन सबंधी विवाद था। जैसे ही वह मौके पर पहुंचा तो वे उसे देखते ही गाली-गलौज करते हुए हाथ मुक्का, डण्डा व फाइटर से मारपीट करने लगे। मुकेश माथुर डण्डा से और अभिषेक माथुर फाइटर से वार करके जान से मारकर फेंक देने की धमकी देने लगे। इस दौरान साथियों ने बीच-बचाव किया। मारपीट के दौरान अन्य साथी आ गए,इसके बाद मारपीट करने वाले वहां से भाग गए। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।

Share

Check Also

अम्बिकापुर,@श्रद्धापूर्वक मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,09 जून 202६ (घटती-घटना)। गंगापुर खुर्द वार्ड क्रमांक 47 में मुंडा समाज द्वारा धरती …

Leave a Reply