Breaking News

अंबिकापुर@नशीले इंजेक्शन और कफ सिरप के साथ होमगार्ड का जवान पत्नी के साथ गिरफ्तार

Share


  • अंबिकापुर,29 मई 2025 (घटती-घटना)।
    गांधीनगर पुलिस ने गुरुवार की दोपहर होमगार्ड के जवान व उसकी पत्नी को नशीले इंजेक्शन व प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी करते गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पर्स व बैग में नशीला पदार्थ रखा था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
    शहर की गांधीनगर पुलिस गुरुवार की दोपहर बनारस मार्ग में पेट्रोलिंग पर निकली थी। इसी दौरान भगवानपुर स्थित होटल बंधन-इन के पास एक युवक व महिला संदिग्ध रूप से खड़े थे। महिला ने पर्स और युवक ने पीठ पर बैग लाद रखा था। इसी बीच पुलिस वाहन को देखकर दोनों भागने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने जब महिला के पर्स व युवक के बैग की तलाशी ली तो उसमें प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन व कफ सिरप मिला। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम श्रवण कुमार कुशवाहा पिता गुलाब 35 वर्ष तथा गायत्री राजवाड़े बताया। दोनों पति-पत्नी हैं। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने नशीले इंजेक्शन व सिरप की तस्करी की बात स्वीकार की। इस पर पुलिस ने दोनों से रेक्सोजेसिक यूपरेनोरफिन इंजेक्शन 40 नग,एविल फेनिरमाइन मेलिएट इंजेक्शन 31 नग व ऑनरेक्स कोडीन फॉस्फेट सिरप 6 नग तथा 7 हजार 500 रुपए नकद जत किया। इंजेक्शन व कफ सिरप की बिक्री करने के बाद ये रुपए मिले थे,जिसे महिला ने रखा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 22(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया। आरोपी युवक श्रवण कुमार कुशवाहा होमगार्ड का जवान है। पुलिस उससे व उसकी पत्नी से नशीले इंजेक्शन व कफ सिरप लाने व खपाने के संबंध में पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में गांधीनगर टीआई गौरव कुमार पांडेय,एसआई राकेश मिश्रा,महिला प्रधान आरक्षक मेविस ज्योत्स्ना खाखा, आरक्षक अरविन्द उपाध्याय,विकास सिंह,ऋषभ सिंह, पवन यादव,घनश्याम देवांगन व नगर सैनिक अनिल साहू शामिल रहे।

Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply