पीडि़ता का सोलह वर्ष की उम्र से करता रहा दैहिक शोषण,गर्भवती होने पर दबाव देकर कराया गर्भपात
रामचंद्रपुर,25 मई 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर थाने मैं एक पीडि़ता के द्वारा 25 में 2025 को आरोपी मुकेश सिंह पिज़्ज़ा राजेंद्र सिंह उम्र 22 वर्ष जाति ख़ैरवार निवासी रामचंद्रपुर जिला बलरामपुर रामानुजगंज के विरुद्ध आवेदन देकर यह शिकायत दर्ज कराई है की आरोपी मुकेश सिंह 2021 से शादी का झांसा देकर लगातार मेरा दैहिक शोषण करता आ रहा है। पीडि़ता के द्वारा 2023 में आरोपी के द्वारा जल्द शादी करने की दबाव डालकर दवाई खिलाकर गर्भपात भी कराया गया है पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी मुकेश सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मुकेश सिंह पिता राजेंद्र सिंह उम्र 22 वर्ष जाति ख़ैरवार ग्राम रामचंद्रपुर जिला बलरामपुर रामानुजगंज का रहने वाला है जिस पर पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी मुकेश सिंह के द्वारा 2021 से शादी करने का झांसा देकर लगातार देहित शोषण करता रहा था। जिसके कारण वह गर्भवती हो गई थी. 2023 में आरोपी मुकेश सिंह के द्वारा जल्द शादी करने का वादा कर दवाई खिलाकर गर्भपात कराया गया जिससे सुध होकर 25 5.2025 को पीडि़ता के द्वारा आरोपी मुकेश सिंह पर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मुकेश सिंह को गिरफ्तार कर पीडि़ता की रिपोर्ट पर थाना रामचंद्रपुर में अपराध क्रमांक 13 /2025. धारा 376 (2- ढ) 313 भादवि 04.06 पॉक्सो एक्ट कायम कर कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायालय मैं प्रस्तुत कि जहां से आरोपी मुकेश सिंह को जेल के सलाखों के पीछे भेजा गया
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur