रामचंद्रपुर,25 मई 2025 (घटती-घटना)। चौकी डिंडो बलरामपुर जिला के त्रिकुंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डिंडो चौकी में दिनांक 24/05/2025 को प्रार्थी मोती लाल पिता रामप्रसाद गोंड,उम्र 30 वर्ष, निवाशी ब्राहनगर, जिला बलरामपुर द्वारा उपस्थित होकर लिखित आवेदन पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि,दिनांक 24/ 05/2025 के शाम 05ः30 बजे रामप्रसाद गोंड का बैल बराहनगर रोड के पास था उसी समय वाड्रफनगर तरफ से अलटो कार वाहन के चालक विकास दुबे के द्वारा तेज रफ्तार में वाहन चालक सवार बैल को ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया। उपस्थित ग्रामीणों की समझाइए देने पर तलवार निकाल कर लहराते हुए बैल मालिक को धमकाते हुए कहा मेरा गाड़ी का का जो नुकसान हुआ है वह पैसा तू ही भरेगा क्योंकि बैल आपकी है बैल मालिक गांव वाले के द्वारा बी बचाव करने पर विकास दुबे नामक चालक ने अपने कार से तलवार निकाल कर लहराने लगा, तथा धमकी देने लगे कि गाड़ी खराब हो गया पैसा देना पड़ेगा। जिस पर पुलिस चौकी विंडो ने आरोपी विकास दुबे पर आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया तथा घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देकर, मामले में तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त होने पर चौकी प्रभारी डिंडो के द्वारा मौके पर जा कर आरोपी विकास दुबे वाड्राफनगर को घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं उसके कजा से एक लोहे का तलवार एवं बिना नंबर अल्टो कार को जप्त किया गया है। आरोपी विकास दुबे पिता मिथलेश दुबे उम्र 26 वर्ष निवाशी वाड्राफनगर के द्वारा सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराना पाए जाने से आरोपी को दिनांक 25/5/25 को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 33/2025.को धारा 281. 325.3(5) बी एन एस एवं 25.27 आर्म एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गयान्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक गजपति मिर्रे चौकी प्रभारी डिंडो सहायक उपनिरीक्षक मर्यानुस खालको जुनाश केरकेट्टा आरक्षक नंदलाल गोस्वामी, राम पुकार शिवनारायण एवं चौकी डिंडो के स्टॉप सक्रिय रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur