Breaking News

अंबिकापुर, @अलग-अलग घटना में सर्पदंश से 2 मासूम बच्ची सहित तीन की मौत

Share


अंबिकापुर, 25 मई 2025 (घटती-घटना)। अलग-अलग घटना में अविभाजीत सरगुजा में सर्पदंश से दो मासूम बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
पहली घटना बलरामपुर जिले के सामरी पाठ थाना अंतर्गत गोपातू पंचायत के ग्राम बिरहोर पाठ निवासी सुमन नगेशिया की 3 वर्षीय बेटी किरण थी। शनिवार की रात को वह खाट पर सोई थी। खाना खाने के बाद उसके माता-पिता खाट से उठाकर किनारे सुला रहे थे। तभी वह अचानक रोने लगी। क्यों रो रही है सोंचकर परिजन बिस्तर को झाड़े तो उसमें करैत सांप था। देखते ही देखते सांप घर के दीवार किनारे बिल में जा घुसा। इधर परिजन बच्ची के देखे तो उसके बाएं कान के ऊपर काटने का निशान था। निजी वाहन कर उसे इलाज के लिए कुसमी अस्पताल ले गए। यहां जांच कर चिकित्सकों ने उसे मृत घोतषत कर दिया। दूसरी घटना वृजमोहन पंडो सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंडोनगर का रहने वाला है। शनिवार को बारिश होने के कारण लाट नहीं था। रात में खाना पिना खाकर वृजमोहन पत्नी सुगबगीया, बेटी मुस्कान व नताशा के साथ जमीन में बिस्तर लगाकर सोया था। सुबह करीब 4 बजे 5 वर्षीय बेटी मुस्कान उठकर बताई कि उसे पैर-हाथ व कमर में दर्द हो रहा है। इसके कुछ देर बाद उसे सांस लेने में दिकत होने लगी और मुंह से झाग निकलना शुरू हो गया। परिजन उसे निजी वाहन से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीसरी घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कतकालो निवासी 60 वर्षीय बनासी पति पवन कुमार शनिवार की रात को पति के साथ खाट में सोई थी। देर रात को वह पति को बताई कि दाएं पैर में कुछ काट दिया है। उसका पति उठकर टॉर्च जलाकर देखा तो बिस्तर में करैत सांप था। वह घटना की जानकारी घर के अन्य सदस्यों को दिया। परिजन पहले सांप को डंडे से मार दिए। इसके बाद पीडि़ता को इलाज के लिए सीतापुर अस्पताल ले गए। यहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन 108 से लेकर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। यहां जांच के दौरान चिकितसकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply