Breaking News

रायपुर@ छत्तीसगढ़ के 5 नए जिलों को मिले वाहन पंजीयन कोड

Share

परिवहन विभाग ने जारी की अधिसूचना
रायपुर,22 मई 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने पांच नवगठित जिलों के लिए वाहन पंजीयन कोड आबंटित कर दिए हैं,जिससे इन क्षेत्रों में वाहनों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को और सुगम बनाया जा सके। परिवहन विभाग,छत्तीसगढ़ शासन ने इस संबंध में राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित की है,जो प्रशासनिक और जन सुविधा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नए जिलों को मिले ये कोड
जारी अधिसूचना के अनुसार,मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी को सीजी 32,सारंगढ़ बिलाईगढ़ को सीजी 33,खैरागढ़ छुईखदान गंडई को सीजी 34,मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर को सीजी 35 और सक्ती को सीजी 36 मिला है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ग्लैमर के साथ समाजसेवा की झलक,अंबिकापुर में उर्वशी रौतेला वअक्षरा सिंह का दिखेगा जलवा

Share 15 को बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला,16 को भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह करेंगी शिरकत,सरगवां पैलेस …

Leave a Reply