Breaking News

बलौदाबाजार@सड़क हादसे में वैन चालक जिंदा जला

Share


बलौदाबाजार, 22 मई 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-रायपुर मार्ग पर बुधवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दो ट्रकों की टक्कर के बीच पीछे से आ रही वैन सीधे ट्रक में घुस गई। हादसा इतना भयानक था कि वैन और ट्रक में आग लग गई। इस हादसे में वैन चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई,वहीं पांच लोग घायल हो गए। पूरा मामला पलारी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक,पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोदवा के पास यह भीषण सड़क हादसा हो गया। घटना तब हुई जब दो तेज रफ्तार ट्रकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। उसी समय पीछे से आ रही वैन का चालक वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन में आग लग गई और देखते ही देखते वह जलने लगी। इस हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और वैन में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की। तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया,लेकिन चालक सेवक साहू अंदर फंसे रह गए और वह जिंदा जल गए।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जमीन दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 61 हजार रुपए की ठगी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। अपना घर बनाने का सपना देख रहे एक राजमिस्त्री को …

Leave a Reply