Breaking News

रायपुर/बीकानेर@ पीएम मोदी ने देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन

Share


आज से दौड़ेगी बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस
रायपुर/बीकानेर,22 मई 2025 (ए) ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 22 मई 2025 को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित 103 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इन स्टेशनों का उन्नयन यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में कुल 1337 स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है,जिनमें से 103 स्टेशन अब पूरी तरह तैयार हैं। इनमें छत्तीसगढ़ राज्य के 05 स्टेशन शामिल हैं,जिसमें बिलासपुर मंडल के अम्बिकापुर स्टेशन,रायपुर मंडल के उरकुरा भिलाई एवं भानुप्रतापपुर स्टेशन तथा नागपुर मंडल के डोंगरगढ़ स्टेशन शामिल हैं। बता दें कि सुबह करीब साढ़े दस बजे बीकानेर एयरबेस पहुंचे। यहां से सीधे करणी माता मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इसके बाद देशनोक में राजस्थान के शूरवीरों की लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। देशनोक रेलवे स्टेशन पर बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यहां उन्होंने बच्चों से मुलाकात भी की।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply