अंबिकापुर,19 मई 2025 (घटती-घटना)। आईजी दीपक कुमार झा द्वारा 19 को कार्यालय के सभा कक्ष में लंबित प्रकरणों का रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक ली गई। समीक्षा बैठक के दौरान संभाग के समस्त पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे। मीटिंग के दौरान रेंज आईजी द्वारा जिलेवार लंबित अपराध, मार्ग,चालान,सहित लंबित शिकायतों के आलावा लंबित चिटफंड के प्रकरणों का विस्तृत समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निकाल करते हुए चालान प्रस्तुत कर लंबित प्रकरण को शून्य किया जाए। नवीन कानून के तहत दर्ज प्रकरणों की विवेचना में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 60 व 90 दिवस के भीतर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत कराने के प्रावधानों को अनिवार्य रूप जिला इकाइयों में पालन कराया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि आईटी एक्ट जैसे धोखाधड़ी के प्रकरणों में विशेष रूचि लेते हुए त्वरित कार्रवाई किया जाए,यदि आईटी एक्ट के प्रकरणों की विवेचना के दौरान कोई तकनीकी जानकारी की जरूरत पड़े तो रेंज साईबर पुलिस थाना से समन्वय स्थापित कर उक्त प्रकरणों का निकाल यथाशीघ्र करना सुनिश्चित करें। सरगुजा रेंज की कमान संभालने के पश्चात आईजी झा ने रेंज स्तरीय मीटिंग के दौरान समस्त पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए की संभाग के किसी भी जिले में अवैध रूप से नशीले मादक पदार्थ के विक्रेताओं गांजा तस्करों पर सख्त कार्रवाई हो,इसके अतिरिक्त अवैध कोयला कबाडिय़ों पर पूर्णतः अंकुश लगाया जावे,ऐसे मामलों में संलिप्तता पाए जाने वालों लोगों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अपराधों पर नियंत्रण व चोरी की घटनाओं में कमी लाने हेतु जिलों के थाना,चौकी क्षेत्रों में निरंतर पुलिस पेट्रोलिंग करावे तथा रात्रि गस्त बढ़ाया जाए जिससे कि अपराधियों में पुलिस का खौफ पैदा हो एवं अपराध एवं चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण पाया जाए। समीक्षा बैठक के दौरान उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर प्रशांत ठाकुर,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव वैंकर रामलाल,पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुर्रे,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर अशोक वाड़ेगांवकर उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur