Breaking News

अंबिकापुर@अवैध ईमारती लकड़ी से भरे 02 ट्रैक्टर पुलिस टीम द्वारा वन विभाग को अग्रिम कार्यवाही हेतु किया गया सुपुर्द

Share


  • अंबिकापुर,18 मई 2025 (घटती-घटना)। मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है की दिनांक 6/05/25 एवं 17/05/25 को थाना बतौली पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुआ की यूपी नंबर के ट्रेक्टर में कुछ लोग चिरगा मोड एवं ग्राम देवरी मे ईमारती लकड़ी भर कर ले जा रहे है,पुलिस टीम द्वारा सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर उक्त टेक्टर क्रमांक यूपी/20/बीएफ/1658 एवं यूपी/57/एसी /4811 को रोककर ट्रैक्टर के ड्राइवर से पूछताछ किया गया जो अपना नाम (01) सरफराज अली आत्मज अकबर 47 वर्ष साकिन रेहरा थाना हिमपुर जिला बिजनौर उार प्रदेश एवं (02) मो. वासिफ आत्मज मो. आबीद उम्र 30 वर्ष साकिन मासवी पट्टी थाना भवन जिला शामली उारप्रदेश का होना बताया दोनों ट्रेक्टर में लदा इमारती लकडी एकदम हरा पेड का कटा हुआ था,दोनों ट्रैक्टर के चालको से वाहन तथा लकडी का कागजात पूछे जाने पर कोई कागजात होना नही बताया जिसे थाना लाया गया। कागजात पेश करने का हिदायत दिया गया फिर भी कोई कागजात पेश नहीं किया गया,जिस सम्बन्ध मे अग्रिम कार्यवाही हेतु ट्रेक्टर कमांक यूपी/20/बीएफ/1658 एवं यूपी/57 /एसी /4811 में लदी इमारती एवं ट्रैक्टर चालक को वन विभाग के सुपुर्द किया गया है,वन विभाग द्वारा दोनों मामले मे जांच कार्यवाही किया जा रहा है।
    सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक सी.पी. तिवारी,उप निरीक्षक सजय नाथ तिवारी,सहायक उप निरीक्षक नारायण सिंह,प्रधान आरक्षक फलेन्द्र पैकरा, छतपाल सिह,आरक्षक विजय सिह,सुल्तान अहमद,राजेश,भगलू राम,रामदेव,सतोष बरवा,हिमाशु पांडेय,दीपक,जोगी बडा, सैनिक आसन सकिय रहे।

Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply