Breaking News

रायपुर@ 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए द्वितीय मुख्य परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी

Share

रायपुर,15 मई 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए द्वितीय मुख्य परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण (फेल) हो गए हैं,पूरक परीक्षा देनी है या अपनी ग्रेड में सुधार करना चाहते हैं। बता दें यह व्यवस्था नई शिक्षा नीति 2020 के तहत शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत छात्रों को एक शैक्षणिक वर्ष में दो बार परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।
आवेदन की समय-सीमा इस प्रकार है
सामान्य शुल्क के साथः 20 मई से 10 जून 2025 तक
विलंब शुल्क के साथः 11 जून से 20 जून 2025 तक
विशेष विलंब शुल्क के साथः 21 जून से 30 जून 2025 तक परीक्षा फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से भरे जाएंगे। मंडल ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई छात्र श्रेणी सुधार के लिए परीक्षा देता है और उसके अंक नहीं बढ़ते हैं,तो पहली परीक्षा की मार्कशीट ही मान्य होगी। यह दूसरी बार है जब छत्तीसगढ़ बोर्ड वर्ष में दो बार मुख्य परीक्षा का आयोजन कर रहा है,जिससे छात्रों को सुधार का एक और अवसर मिलता है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply