Breaking News

रायपुर@ सेना पर सवाल उठाने को लेकर बीजेपी का निशाना

Share

राहुल गांधी ने भूपेश बघेल को सौंपा है जिम्मा
रायपुर,14 मई 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हालिया बयान को लेकर प्रदेश भाजपा ने कड़ा ऐतराज जताया है। भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ङ्ग पर राहुल गांधी और भूपेश बघेल का एक व्यंग्यात्मक कार्टून साझा करते हुए तंज कसते हुए लिखा, लगता है राहुल गांधी ने सेना पर सवाल उठाने का कार्यभार अब भूपेश बघेल को सौंप दिया है।भाजपा का यह हमला उस वक्त आया जब भूपेश बघेल ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए थे। बघेल ने कहा- 26 लोग मारे गए, क्या 4-5 आतंकी पकड़े गए? अगर नहीं, तो आप इसे सफल ऑपरेशन कैसे कह सकते हैं? इस नाकामी की जिम्मेदारी कौन लेगा?
उन्होंने सरकार की कश्मीर नीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि लोग सरकार की गारंटी पर कश्मीर घूमने गए थे,परिवार के साथ गए थे, लेकिन ताबूतों में लौटे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply