Breaking News

सूरजपुर@जल जीवन मिशन बना भ्रष्टाचार कर जेब भरो मिशन : अविनाश यादव

Share


सूरजपुर,14 मई 2025 (घटती-घटना)। आज युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री अविनाश यादव जी के द्वारा मुख्य कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग सूरजपुर को एक ज्ञापन सौंप कर बताया गया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री छाीसगढ़ माननीय श्री भुपेश बघेल जी, पूर्व विधायक प्रेमनगर माननीय श्री खेलसाय सिंह जी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सूरजपुर माननीय श्री नरेश राजवाड़े जी के अथक प्रयास से प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के महवपूर्ण योजना “जल जीवन मिशन के तहत प्रेमनगर विधानसभा सहित लगभग 140 ग्राम पंचायतों को बांगो डेम (रामेश्वरनगर) से हर घर जल आपूर्ति के उद्देश्य से लगभग 300 करोड़ रुपए की लागत से कार्य की स्वीकृति लगभग 3 वर्ष पूर्व किया गया था और श्री यादव ने आगे कहा की विभागीय लापरवाही व भ्रष्ट रवैया के चलते आज तक कार्य पूर्ण नहीं हो सका है।
युवा कांग्रेस के द्वारा क्षेत्र भ्रमड़ के दौरान ग्रामीणों से भी शिकायत मिली की एक निजी कम्पनी द्वारा पाइप लाइन, डल्यू.टी.पी. एवं पानी टँकी का गैर जिम्मेदाराना तरीके से गुडवाा विहीन एवं पाइप लाइन को शासकीय माप दण्ड को ताक पर रख कर विभागीय मिली भगत से कार्य किया जा रहा है, श्री यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि विभाग के द्वारा यदि संवेदनशील रवैया नहीं अपनाया गया तो युवा कांग्रेस विभाग के अनिमियता व ठेकेदारों से साठ-गाँठ के खिलाफ आंदोलन करने हेतु बाध्य होगा।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply