Breaking News

सोनहत,@पंचों को उनका हक दिलाने पंच संघ का हुआ गठन

Share


प्रेम सागर तिवारी बने पंच संघ के अध्यक्ष
सोनहत,14 मई 2025 (घटती-घटना)। जनपद पंचायत सोनहत के सामुदायिक भवन में पंच संघ की बैठक आहूत की गई जिसमें खण्ड स्तर की पंचायतों के पंचों ने हिस्सा लिया इस बैठक में पंचों के अधिकार,सहित पंचों का मानदेय बढ़ाये जाने, ग्राम पंचायतों में बाहरी व्यक्तियों के द्वारा दबाव बना कर चले आ रहे ठेकेदारी प्रथा को बन्द कराने सहित वार्डो में पानी बजली की समस्याओं के निदान पर चर्चा की गई, कई मुद्दों पर एकमत होकर सभी ने सहमति जताई इसी दौरान पंच संघ के गठन का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया जिसमें प्रेम सागर तिवारी वार्ड पंच ग्राम पंचायत केशगवां को पंच संघ का अध्यक्ष सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया।
लॉक अध्यक्ष प्रेम सागर तिवारी ने उपस्थित सभी पंचो का आभार व्यक्त किया तथा हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि मुझे संघ के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिया गया है उसे मैं पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाते हुए पूरे संघ को मजबूत बनाया जाएगा इसी दौरान कन्हैया जायसवाल को उपाध्यक्ष व लव प्रताप सिंह को सयोजक मनोनीत किया गया।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply