Breaking News

रायपुर/ओडिशा@ अपहरण फिर फार्मासिस्ट का मर्डर, परिचित समेत 3 अरेस्ट

Share

रायपुर/ओडिशा,13 मई 2025 (ए)। पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में एक ओडç¸या फार्मासिस्ट की नृशंस हत्या के मामले में एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने परशु दंडसेना (20), गणपत दंडसेना (27), सरोज दंडसेना (24) और एक अन्य नाबालिग को हिरासत में लिया है. उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने नुआपड़ा शहर के शिवशक्ति नगर निवासी फार्मासिस्ट मानस त्रिपाठी उर्फ नवीन (30) का शव जशेखरा गांव (कोमाखान थाना क्षेत्र) के एक खेत से बरामद किया था. इस मामले में आज कोमाखान पुलिस ने महुलभाटा से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, कोमाखान पुलिस की एक विशेष टीम ने कल नुआपड़ा शहर में तलाशी अभियान चलाया. सबसे पहले महुलभाटा गांव से परशु को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान परशु ने अन्य तीन आरोपियों — सरोज, गणपत और एक नाबालिग — के नाम बताए, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply