Breaking News

रायपुर@ सीजफायर पर गरमाई सियासत

Share

भूपेश बघेल ने अमेरिकी हस्तक्षेप को बताया अपमानजनक, केंद्र सरकार से मांगा स्पष्टीकरण
रायपुर,11 मई 2025 (ए)।
भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष विराम के बाद भी पाकिस्तान द्वारा लगातार सीजफायर उल्लंघन किए जाने पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को इस पूरे घटनाक्रम पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा को राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए अपमानजनक करार दिया है। बघेल ने कहा, अगर दोनों देशों की सरकारों ने आपसी सहमति से सीजफायर का फैसला लिया है,तो इसकी घोषणा भी उन्हीं को करनी चाहिए थी। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इसकी सूचना अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा दी गई। यह भारत जैसे संप्रभु राष्ट्र के लिए एक अपमान है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply