Breaking News

अंबिकापुर@घर में रखकर बेच रहे थे अंग्रेजी शराब,दो आरोपी गिरफ्तार

Share


  • अंबिकापुर,08 मई 2025 (घटती-घटना)। आबकारी विभाग के संभागीय उडऩदस्ता दल ने बलरामपुर जिले के दो अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर 25 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अपने-अपने घरों से यूपी का लेवल लगा अवैध शराब बिक्री कर रहे थे।
    जानकारी के अनुसार सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से जानकारी मिली की बलरामुपर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम खडिकापारा डिंडो निवासी मनराज अपने घर में यूपी का लेवल लगा हुआ अंग्रेजी शराब रखकर बेचने का काम कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर संभागीय उडऩदस्ता दल छापेमारी कर 20 लीटर यूपी का अंग्रेजी शराब जत किया है। मामले में उडऩदस्ता दल ने आरोपी मनराज के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)34(2) 36 एवं 59 (क) के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। इसी क्रम में संभागीय उडऩदस्ता दल ने थाना रामचंद्रपुर निवासी सुरेश गुप्ता के घर छापेमारी कर यूपी लेबवल लगा 20 पाव अंग्रेजी शराब जत किया है। यह भी अपने घर से अवैध शराब बेचने का काम करता था। आबकारी टीम ने आरोपी सुरेश गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं 36 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply