Breaking News

अंबिकापुर@कार से कर रहे थे बकरे की चोरी, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाई आग

Share


  • अंबिकापुर,08 मई 2025 (घटती-घटना)। लग्जरी कार से बकरा चोरी करना महंगा पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार में आग लगा दी। वहीं मौका पाकर बकरा चोर कार छोडकर फरार हो गए। घटना दरिमा थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार कार क्रमांक सीजी 13 एएल 3460 में सवार होकर चार युवक 7 मई की सुबह दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम करदना पहुंचे और जहां से एक ग्रामीण के घर से बाहर से बकरा चोरी कर कार में रखकर अंबिकापुर की ओर भागने लगे। बकरा मालिक ने देखा तो इसकी जानकारी मोहनपुर के ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। लाठी डंडे से लैस ग्रामीणों ने मोहनपुर में उक्त कार को रोक लिया। आक्रोशित ग्रामीणों को देखकर चोरों ने कार छोडकर मौके से भाग निकले। इस दौरान ग्रामीणों ने तोड़ फोड़ कर कार में आग लगा दी

Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply