Breaking News
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अंबिकापुर@प्रिंटिंग प्रेस में लगी भीषण आग,कई महंगी मशीने जली

Share


  • अंबिकापुर,08 मई 2025 (घटती-घटना)। कोतवाली क्षेत्र के गुदरी चौक प्रिंटिंग प्रेस में गुरुवार की सुबह भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत कर आग बुझाया। आगजनी से प्रेस संचालक को काफी नुकसान हुआ है। तीन ऑपसेट मशीन,शादी कार्ड,स्टेशनरी सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गए। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है।
    जानकारी के अनुसार शहर के जोड़ा पीपल निवासी संजय सिन्हा का गुदरी चौक विजय मार्ग पर स्थित गीता प्रिंटर्स एंड स्टेशनरी की दुकान है। वह बुधवार की रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे दुकान के अंदर से धुआं निकलता देख पास के ही एक व्यक्ति ने घटना की जानकारी संजय सिन्हा को दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और प्रेस का शटर खोला तो अंदर आग पूरी तरह फैल चुका था। आग ग्राउंड फ्लोर के साथ-साथ फर्स्ट फ्लोर तक पहुंच चुकी थी। आगजनी की सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझानी शुरू की। दोनों टीमों ने करीब 1 घंटे के मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आगजनी में मॉडर्न प्रिंटिंग मशीन समेत 3 मशीनें जल गई। मॉडर्न प्रिटिंग मशीन काफी महंगी थी। जिस स्थान पर आग लगी थी वह इलाका काफी रिहायसी है। पास में ही एक निजी अस्पताल भी संचालित है। आगनी से आस-पास निवासरत लोगों में हडकंप मच गया। समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड टीम के अनुसार आग अंदर से शुरू हुई। जब तक बाहर धुआं निकलता दिखा,आग फैल चुकी थी। आगजनी का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।

Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply