Breaking News

रायपुर@ सुशासन तिहार के पहले दिन सीएम साय पहुंचे पीएम आवास के हितग्राही के घर

Share

सीएम साल ने ली पीएम आवास हितग्राही के जमीनी हकीकत की जानकारी
रायपुर,05 मई 2025 (ए)।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत सक्ति जिले के ग्राम करिगांव का दौरा किया। यहां उन्होंने पीपल के वृक्ष के नीचे खाट पर बैठकर चौपाल लगाई। इस चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने मुख्यमंत्री से सीधे संवाद करते हुए अपनी समस्याएं, सुझाव और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं,बल्कि उन योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित कर प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सुशासन का मूल आधार जनसुनवाई और जनसरोकार से जुड़ाव है और आज की यह चौपाल उसी दिशा में एक कदम है।
पीएम आवास योजना हितग्राही के घर पहुंचे मुख्यमंत्री
चौपाल के उपरांत मुख्यमंत्री साय प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की लाभार्थी सोनाई बाई के निर्माणाधीन आवास पर पहुंचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी और परिवार से बातचीत करते हुए योजना से प्राप्त लाभों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने हितग्राही से पूछा कि क्या उन्हें महतारी वंदन योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि मिल रही है। इस पर सोनाई बाई ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से यह राशि प्राप्त हो रही है,जिससे उनके परिवार को आर्थिक सहयोग मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने देखा कि उनके घर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल से जल आपूर्ति हो रही है। उन्होंने कहा कि अब तो आपके घर तक पानी भी पहुंच रहा है,यह हमारे गांवों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव है।
आवास योजना के सर्वे हेतु मुख्यमंत्री की अपील
चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नए आवास की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सबके लिए आवास उपलब्ध कराने प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सर्वेक्षण कार्य 15 मई 2025 तक चल रहा है, जिसमें वे सभी लोग अपना नाम दर्ज कराएं जो अब तक इस योजना से वंचित हैं। पात्रता के अनुसार सभी को आवास देने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी पात्र नागरिक आवास के अधिकार से वंचित न रहे। यह केवल एक छत देने की योजना नहीं, बल्कि सम्मान और सुरक्षा देने की दिशा में एक मजबूत कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है,बल्कि यह नागरिकों की भागीदारी,पारदर्शिता और जवाबदेही पर आधारित शासन प्रणाली है। उन्होंने कहा कि चौपाल के माध्यम से हम सीधे लोगों के जीवन से जुड़कर यह जान पाते हैं कि योजनाएं वास्तव में लोगों के जीवन में क्या बदलाव ला रही हैं। उन्होंने कहा कि जब हम किसी हितग्राही के घर जाकर पूछते हैं कि पैसा आया या नहीं, जब हम स्वयं निर्माण कार्य की गुणवत्ता को देखते हैं, तभी हमें विश्वास होता है कि योजनाएं फाइलों से निकलकर हितग्राहियों तक पहुंच रही हैं।
सक्ति जिले के बंदौरा गांव में अचानक उतरा हेलीकॉप्टर, पीपल के पेड़ के नीचे सीएम ने लगाई चौपाल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को सुशासन तिहार के तहत औचक निरीक्षण पर सक्ति जिले पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर सबसे पहले बंदौरा गांव में उतरा, जहां उनकी एक झलक पाने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद वे सीधे करीगांव पहुंचे, जहां पीपल के पेड़ की छांव में खाट पर बैठकर उन्होंने चौपाल लगाई और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से आरती उतारी, हल्दी-चावल का तिलक लगाया और कमल का फूल भेंट कर उनका स्वागत किया। चौपाल में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और कई मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान प्रशासनिक अमला और वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, मंगवाया गया दूसरा चॉपर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आकस्मिक दौरे की शुरुआत से पहले उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खामी आ गई, जिसके चलते वे निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सके। स्थिति को संभालते हुए तुरंत दूसरा हेलीकॉप्टर मंगवाया गया।
छत्तीसगढ़ का सुशासन तिहार ने मचाया धमाल,साय सरकार का सुशासन तिहार देशभर में नंबर 1 पर ट्रेंड
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में चल रहा ‘सुशासन तिहार’ सोशल मीडिया पर छा गया है। एक्स प्लेटफॉर्म पर सीजी का सुशासन तिहार हैशटैग 2704 पोस्ट्स के साथ देशभर में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है।
अगर गरीबों के पक्के मकान में घपले-घोटाले हुए तो कलेक्टर सस्पेंड होंगे…
सीएम साय ने पीएम आवास योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कोरबा के मदनपुर में आयोजित समाधान शिविर में पीएम आवास योजना में किसी प्रकार के लेन-देन (रिश्वतखोरी) होने पर जिले के कलेक्टर पर गाज गिरने की बात कही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी प्रकार की लेन-देन की शिकायत मिलने पर अब सीधे कलेक्टर को सस्पेंड किया जाएगा।
करीगांव को मिली सौगातें
करीगांव में चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कई अहम घोषणाएं कींः-
ी गांव में नया पंचायत भवन बनाया जाएगा।
ी हर सप्ताह एक दिन पटवारी कार्यालय गांव में खुलेगा।
ी स्थानीय देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
ी अवैध भूमि कब्जे की शिकायतों की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Share

Check Also

सीतापुर@तहसील सीतापुर क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करते 09 वाहन जप्त

Share -संवाददाता-सीतापुर,03 जून 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग …

Leave a Reply