Breaking News

अंबिकापुर@डंडे से मारकर युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,01 मई 2025 (घटती-घटना)। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम लैगू में 15 अपै्रल को आपसी विवाद में एक व्यक्ति ने गांव के ही एक युवक की बांस के डंडे से पिटाई कर दी थी। पेट में चोट लगने से फेंफड़े व आंत में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई थी। बतौली पुलिस पीएम रिपोर्ट व विवेचना पूर्ण होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
पुलिस के अनुसार नीन्दू कुजूर बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम लैगू का रहने वाला था। 15 अपै्रल को इसके पड़ोस में रहने वाला राजेश नगेसिया से इसकी विवाद हो गया था। राजेश ने बांस के डंडे से नीन्दू की पिटाई कर दी थी। डंडे से पेट में चोट लगने से उसे खाने-पीने में परेशानी हो रही थी। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराए थे। 17 अपै्रल को घर में नहाते समय उसकी मौत हो गई थी। मृतक के भाई बलू कुजूर ने मामले की रिपोर्ट बतौली थाने में दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर शव का पीएम करवाया था। डॉक्टर ने पीएम रिपोर्ट में उल्लेख किया था कि नीन्दू कुजूर की मौत फेंफड़े व आंत में गंभीर चोट लगने के कारण हुई है। पीएम रिपोर्ट व परिजन के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार पिता सांझु राम उम्र 18 वर्ष निवासी लैगु थाना बतौली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply